27 C
Patna
Thursday, April 18, 2024

जूनियर नेशनल एथलेटिक्स : चौथे दिन झारखंड को मिले एक स्वर्ण व एक रजत

रांची। गुंटूर (आंध्रप्रदेश) में चल रही 35वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखंड को एक स्वर्ण बालिका अंडर-14 600 मीटर में जेएसएसपीएस की आशा किरण बारला ने 1.33.78 सेकेंड एवं साई सेंटर रांची की प्रतिभा कुमारी ने हेप्टाथलन में 4187अंक प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। इस तरह 35वी जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड को अभी तक कुल 7 पदक प्राप्त हुए है जिसमें 01 स्वर्ण, 3 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल है।

पदक विजेता खिलाड़ियों को झारखंड सरकार खेल विभाग के निदेशक अनिल कुमार सिंह, खेल समन्वयक उमा जयसवाल, राज्य खेल सलाहकार सह संयोजक देवेन्द्र सिंह एवं सभी पदाधिकारी एवं रांची जिला के जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, साई सैग के प्रभारी एस के मोहन्ती एवं एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सीडी सिंह,एस के पांडेय, सिकंदर महतो,आशीष झा,प्रभाकर वर्मा, शशांक भूषण सिंह,अजय नायक, एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक विनोद कुमार सिंह साई, अरविंद कुमार, संजय घोष,आशु भाटिया,योगेश प्रसाद एवम प्रभात रंजन तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights