40 C
Patna
Friday, April 19, 2024

झारखंड सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टीम घोषित, निहारिका को कमान

रांची। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 16 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव संजय सहाय ने दी। झारखंड टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए के मुकाबले गुटुर में खेले जायेंगे। टीम की कमान निहारिका को सौंपी गई है। टीम का कोच श्री उमेश सेठी, मैनेजर सुनीता लोढा,ट्रेनर प्रमोद कुमार एवं फिजियो सुश्री पूजा दत्ता को बनाया गया है। टीम कल प्रस्थान करेगी।
टीम इस प्रकार है-
1. निहारिका (कप्तान)
2. प्रियंका स्वाइयन (उपकप्तान)
3. इंद्राणी राय
4. रीना सिंह
5. रश्मि गुड़िया
6. सोनिया
7. ममता पासवान
8. अनामिका कुमारी
9. अश्विनी कुमारी


10. शांति कुमारी
11. दुर्गा कुमारी मुर्मु
12. निधि बुले
13. आरती कुमारी
14. रुमा कुमारी महतो
15. मोनिका मुर्मु
16. गिन्नी गीता कुजूर
सुरक्षित
1. देवयानी प्रसाद
2. सुनीता कुमारी
3. इशरानी सोरेन
झारखंड टीम के मैचों के कार्यक्रम
14 अक्टूबर : झारखंड बनाम मेघालय
15 अक्टूबर : झारखंड बनाम असम
17 अक्टूबर : झारखंड बनाम आंध्रप्रदेश
18 अक्टूबर : झारखंड बनाम मध्यप्रदेश
21 अक्टूबर : झारखंड बनाम बिहार
23 अक्टूबर : झारखंड बनाम गुजरात

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights