25 C
Patna
Friday, March 29, 2024

झारखंड हॉकी : घर पहुंचने पर बेटियों का हुआ शानदार स्वागत

रांची। टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वालीफाई कराने के बाद रांची पंहुचने पर झारखंड की बेटियों का हुआ जोरदार स्वागत।

भुनेश्वर में चल रहे ओलंपिक क्वालिफाइंग हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओवर राउंड में यूएसए को 6-5 गोलों के अंतर पराजित कर लगातार दूसरी बार ओलम्पिक के लिए क्वलिफाई की। इस भारतीय टीम में झारखंड की दो महिला खिलाड़ी खूंटी की निक्की प्रधान एवं सिंमडेगा की सलीमा टेटे थी।

इस प्रतियोगिता के दौरान हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जी भी वहां उपस्थित होकर भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। आज दोनों खिलाड़ियो के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष जी का रांची आगमन होने पर एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भोलनाथ सिंह के नेतृत्व काल मे निक्की प्रधान इससे पूर्वक ओलंपिक में भाग लेकर झारखंड की प्रथम महिला ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी हो चुकी है और 2020 ओलंपिक में निक्की के साथ झारखंड की एक और सलीमा टेटे के खेलने प्रबल संभावना है। आज स्वागत समारोह में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह,सीईओ रजनीश कुमार,कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा ,एसो. उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई खेल प्रेमी थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights