27 C
Patna
Friday, March 29, 2024

झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक सभा संपन्न

● झारखंड के सभी एथलीट एवं तकनीकी पदाधिकारियो को झारखंड एथलेटिक्स संघ से रेजिस्ट्रेशन अनिवार्य।
● भारत सरकार एवं झारखंड के दिशा निर्देश के अनुसार ही होगा खेल का आयोजन।
● एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के एस ओ पी के तहत होगा प्रतिस्पर्धा का आयोजन
● कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन प्रमंडलीय स्तर पर होगा खेलकूद का आयोजन।
● स्वास्थ्य सचिव को सभी खिलाड़ियों की कोविड जांच (आईटीसीपीआर) हेतु लिखा जाएगा पत्र।
● इस बार शारिरिक सम्पर्क वाले स्पर्धा का नही होगा आयोजन।

रांची। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक की अध्यक्षता में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय रांची में आयोजित की गई।  इस बैठक में राज्य के सभी अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे। इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सबसे पहले इस बैठक से पूर्व की बैठकों की क्रियाकलापों पर चर्चा की गई। इसके पहचात झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अभी तक की एक्टिविटी रिपोर्ट पर चर्चा की गई। जिसके बाद एजेंडा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर चर्चा की गयी जिसमें बताया गया कि भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के दिशानिर्देश ही खेल का आयोजन किया जाएगा।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के एसओपी अनुसार ही प्रतियोगिता का आयोजन होगा। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने फैसला लिया इस बार प्रतियोगिता का आयोजन प्रमंडलीय स्तर पर होगा। इसका उद्देश्य कोविड को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़यों की संख्या में कमी करना है। प्रमंडल स्तर पर कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर, दक्षिण छोटानागपुर में रांची, पलामू में डालटनगंज, उतरी छोटानागपुर में रामगढ़, संथाल परगना में देवघर में प्रतियोगिता का आयोजन होगा जो इवेंट वाइज होगा। कोविड-19 के चलते वैसे इवेंट का आयोजन नही होगा जो शारीरिक संपर्क में आते हो जैसे रिले, हैमर थ्रो, शॉट पुट, हाई जम इत्यादि।

सभी इवेंट एक दिन में एक या दो दिन के होंगे। इसबार खिलाड़ियों के रहने का प्रबंध नही होगा चूंकि प्रतियोगिता एक दिवसीय होगा। इस बाद कम से कम खिलाड़ियों चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया जाएगा। झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि हम लोग स्वस्थ सचिव को एक पत्र लिखेंगे जिसमे झारखंड के सभी खिलाड़ियों का कोविड जांच (आईपीटीसीआर) हो इसके बाद सभी खिलाड़ी उस रिपोर्ट को प्रतियोगिता स्थल पर आयेंगे जिसके बाद ही प्रतियोगिता में भाग लेने दिया जाएगा। झारखंड के सभी एथलीट एवं तकनीकी पदाधिकारियो को झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन से रेजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा जिसके बाद सभी को एक यूआ डी नंबर और एक आईडीकार्ड दिया जाएगा जिसमे बार कोड लगा होगा। इसके पहचात धनबाद के नई समिति को मान्यता दी गयी। अंत में झारखंड एथलेटिक संघ के सचिव सी डी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights