Tuesday, June 9, 2026
Home Slider अर्जेंटीना से दूसरा मैच भी हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

अर्जेंटीना से दूसरा मैच भी हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

by Khel Dhaba
0 comment

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार दूसरे मैच में 2- 0 से हरा कर सीरीज में अपराजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम पहला मैच 2- 3 से हारी थी ।

अर्जेंटीना के लिये सिल्विना डिएलिया ने दूसरे और आगस्टिना अलबर्टारियो ने 54वें मिनट में गोल किये। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

अर्जेंटीना की फारॅवर्ड पंक्ति ने पहले ही मिनट से दबाव बना दिया। भारतीय टीम को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर होना पड़ा और अंत तक वह ऐसे ही खेलती रही।

भारतीय डिफेंडरों की गलती का खामियाजा दूसरे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर गंवाकर करना पड़ा जिसे मेजबान ने गोल में बदला।

भारतीयों ने इसके बावजूद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मौके बनाने की कोशिश की लेकिन अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके।

भारत को शनिवार को फिर मेजबान से खेलना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.