पटना। भारत ने अपने पहले मैच से छह दिन पहले बुधवार को आगामी फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के ट्विटर हैंडल के जरिए यह घोषणा की गई। इस टीम में झारखंड के छह खिलाड़ियों को जगह दी गई है। टीम की कप्तान झारखंड की अस्टम उरांव हैं। इसके अलावा टीम में नीतू लिंडा, अंजलि मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता तिर्की शामिल है।
टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर: मोनालिसा देवी, मेलोडी चानू, अंजलि मुंडा
डिफेंडर्स: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी
मिडफील्डर: बबीना देवी, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह
फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम, नेहा, रेजिया देवी, शेलिया देवी, काजोल डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा तिर्की