Wednesday, August 13, 2025
Home Slider भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में

भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। ओलिंपिक इतिहास में पहली बार अपनी महिलाएं सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेिलया को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट पाया।

1980 में पहली बार भारत की महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। हालांकि तब टीम चौथे स्थान पर जरूर रही थी। फिर अगले ओलिंपिक में खेलने के लिए भारतीय महिलाओं को 36 साल का इंतजार करना पड़ा। 2016 के रियो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम बिना कोई मैच जीते अंतिम स्थान पर रही थी। बीते चार साल में टीम में क्रांतिकारी निखार आया और उसका नतीजा आपके सामने है।

1-0 की बढ़त पर चल रही भारतीय महिलाएं इतिहास रचने से 15 मिनट दूर
टोक्यो 2020 की महिला हॉकी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच के तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 1-0 की बढ़त को बनाए रखा है। अब भारतीय महिलाएं पहली बार ओलंपिक फाइनल में पहुंचने का इतिहास रचने से महज 15 मिनट लंबे चौथे क्वार्टर को खत्म करने की दूरी पर रह गई है।

पिछड़ने से नाराज ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में आक्रामक रुख दिखाया। इसके चलते उन्हें मैच के 34वें मिनट में दो लगातार पेनाल्टी कार्नर भी मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर Savita Punia ने उन्हें बेकार कर दिया। स्कोर अब भी भारत के पक्ष में 1-0 है।

तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का आक्रामक रुख, लगातार दो पेनाल्टी कार्नर बचाकर अब भी 1-0 से आगे भारत
टोक्यो 2020 की महिला हॉकी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में भारत के खिलाफ 0-1 से पहले हाफ में पिछड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे क्वार्टर में अब तक आक्रामक रुख दिखाया है। इसके चलते उन्हें मैच के 34वें मिनट में दो लगातार पेनाल्टी कार्नर भी मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर Savita Punia ने उन्हें बेकार कर दिया। स्कोर अब भी भारत के पक्ष में 1-0 है।

पहले हाफ के बाद भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-0 की बढ़त पर
टोक्यो 2020 की महिला हॉकी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहला हाफ खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने पूल में अपने सभी मैच जीतकर आई ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज टीम के खिलाफ 1-0 की बढ़त ले रखी है।

मैच के 22वें मिनट में भारतीय ड्रैग फ्लिकर Gurjit Kaur ने पेनाल्टी कार्नर पर सटीक गोल करते हुए स्कोर को 1-0 किया, जो टोक्यो 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज दूसरा गोल है।

दूसरे क्वार्टर में दिग्गज ऑस्ट्रेलिया पर भारतीय महिलाओं ने बनाई बढ़त
टोक्यो 2020 की महिला हॉकी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले क्वार्टर में दिग्गज ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहने के बावजूद 0-0 से बराबर रहने के दर्द को भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में पहले गोल करते हुए दूर कर लिया।

मैच के 22वें मिनट में अनुभवी फारवर्ड Monika Malik ने पेनाल्टी कार्नर दिलाया। इसके बाद अब तक चूकती रहीं ड्रैग फ्लिकर Gurjit Kaur ने इस बार सटीक गोल करते हुए स्कोर को 1-0 कर दिया। यह ओलंपिक खेलोंं में Gurjit का पहला गोल है। इससे ठीक पहले भारतीय गोलकीपर Savita Devi ने पेनाल्टी कार्नर पर शानदार बचाव किया था।

बता दें कि यह टोक्यो 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 मुकाबलों में विपक्षी टीम का महज दूसरा गोल है और पेनाल्टी कार्नर पर पहला गोल है। इस आंकड़े से आप भारतीय टीम की सफलता की अहमियत समझ सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights