टोक्यो 2020 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में छठे और आखिरी प्रयास में 84.24 मीटर का थ्रो करने के बावजूद ओलंपिक स्टेडियम में भारतीय थ्रोअर Neeraj Chopra के लिए भारतीय खेल प्रेमियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर थ्रो करने वाले Neeraj भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड का ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए थे।
रजत पदक चेक गणराज्य के Jakub VADLEJCH (86.67 मीटर) ने जीता, जबकि कांस्य पदक उनके ही देश के Vitezslav VESELY (85.44 मीटर) को मिला।
- Neeraj CHOPRA (IND) – 87.58
- Jakub VADLEJCH (CZE)- 86.67
- Vitezslav VESELY (CZE)- 85.44
History Created 🔥🥁 Goosbumps Moment For India #Olympics pic.twitter.com/a5vIi9spSf
— Chandu Viratian™ᴿᵃᵈʰᵉˢʰʸᵃᵐ💞 (@VampireTweetz) August 7, 2021
पांचवें राउंड में फिर Neeraj का फाउल, फिर भी पहला नंबर बरकरार
टोक्यो 2020 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में अपने 5वें प्रयास में भी भारतीय थ्रोअर Neeraj Chopra फाउल कर बैठे। यह उनका लगातार दूसरा फाउल है। अब उनके पास आखिरी प्रयास बचा हुआ है। हालांकि अब भी वह अपनी 87.58 मीटर की बेस्ट थ्रो के बूते पर पहला स्थान बनाए हुए हैं।
लेकिन इस राउंड में चेक गणराज्य के Jakub VADLEJCH ने अपनी सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए 86.67 मीटर की दूरी तय की और Neeraj के करीब आ गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के Vitezslav VESELY (85.44 मीटर) को तीसरे नंबर पर खिसका दिया है। जर्मनी के Julian WEBER बेस्ट थ्रो 85.30 मीटर के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि 5वें नंबर पर पाकिस्तान के Arshad NADEEM (84.62 मीटर) चल रहे हैं।
96 मीटर से ज्यादा जैवलिन फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले जर्मनी के Johannes VETTER अपने पहले प्रयास में महज 82.52 मीटर की थ्रो करने के बाद दूसरे प्रयास में फाउल कर बैठे और नीचे गिर गए। हालांकि उन्होंने तीसरे प्रयास में भी जैवलिन फेंकने की कोशिश की, लेकिन दोबारा फाउल कर गए।
पांच प्रयासों के बाद Neeraj Chopra सबसे आगे
भारतीय जेवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra का पांचवां प्रयास आयोग्य करार दिया गया है लेकिन इसके बावजूद वह स्वर्ण पदक की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. Neeraj Chopra 87.58 मीटर के अपने सर्श्रेष्ठ प्रयास के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।
चौथे प्रयास में फाउल कर गए Neeraj
टोक्यो 2020 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में अपने चौथे प्रयास में भारतीय थ्रोअर Neeraj Chopra फाउल कर बैठे।
हालांकि अब भी वह अपनी 87.58 मीटर की बेस्ट थ्रो के बूते पर पहला स्थान बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर चेक गणराज्य के Vitezslav VESELY अपनी सीजन बेस्ट 85.44 मीटर थ्रो के साथ बने हुए हैं।
तीसरे नंबर पर जर्मनी के ही Julian WEBER अपनी सीजन बेस्ट 85.30 मीटर थ्रो के साथ हैं, जबकि पाकिस्तान के Arshad NADEEM ने 84.62 मीटर के साथ चौथा स्थान बनाया हुआ है।
96 मीटर से ज्यादा जैवलिन फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले जर्मनी के Johannes VETTER अपने पहले प्रयास में महज 82.52 मीटर की थ्रो करने के बाद दूसरे प्रयास में फाउल कर बैठे और नीचे गिर गए। हालांकि उन्होंने तीसरे प्रयास में भी जैवलिन फेंकने की कोशिश की, लेकिन दोबारा फाउल कर गए।
Cricket is live but every Indian watching #NeerajChopra in Javelin throw's final ,
— El Sidhu (@elsidhu1) August 7, 2021
This is the change we want , support for every sport #goldmedal pic.twitter.com/y7oPNycaWf
तीन कोशिशों के बाद Neeraj सबसे आगे
पुरुषों के जेवलिन थ्रो फाइनल में शुरुआती तीन कोशिश के बाद शीर्ष तीन स्थानों में भारत के Neeraj Chopra आगे चल रहे हैं.
Neeraj CHOPRA (IND) – 87.58
Vitezslav VESELY (CZE)- 85.44
Julian WEBER (GER)- 85.30
तीसरे प्रयास में 76 मीटर पर ही रह गए Neeraj
टोक्यो 2020 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में दो राउंड बीतने के बाद पहले स्थान पर चल रहे भारतीय थ्रोअर Neeraj Chopra ने तीसरे प्रयास में बेहद खराब थ्रो की और 76.79 मीटर पर ही पहुंच पाए। हालांकि अब भी वह अपनी 87.58 मीटर की बेस्ट थ्रो के बूते पर पहला स्थान बनाए हुए हैं।
दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर पर पहुंचे Neeraj
टोक्यो 2020 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारतीय थ्रोअर Neeraj Chopra ने दूसरे प्रयास में अपनी दूरी को और ज्यादा सुधारते हुए 87.58 मीटर पर पहुंचा दिया। पहले राउंड के बाद पहले नंबर पर Neeraj ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर जैवलिन फेंका था। अब वह सबसे आगे चल रहे हैं।
पहले प्रयास में Neeraj ने फेंका 87 मीटर जैवलिन
टोक्यो 2020 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के Neeraj Chopra ने जोरदार शुरुआत की है। Neeraj ने अपने पहले ही प्रयास में 87.03 मीटर जैवलिन फेंका है।