रांची। झारखंड टेबुल टेनिस संघ की वार्षिक आम बैठक जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में रांची, गोड्डा, धनबाद, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम आदि जिलों के सचिव व अध्यक्ष एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वप्रथम 2019-20 और 20-21 के प्रस्तावित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। 2019-20 ऑडिट रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ जिला की संबद्धता को ध्वनिमत से पारित किया गया।
इस सत्र में प्रथम रैंकिग झारखंड टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन गढ़बा को सौंपा गया है। द्वितीय रैंकिंग प्रतियोगिता पूर्वी सिंहभूम को कराने के लिए अधिकृत किया गया है। झारखंड राज्य टेनिस प्रतियोगिता रामगढ़ को आवंटित किया गया है।
बैठक में सचिव जय कुमार सिन्हा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया एवं सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया। अंतर विद्यालय झारखंड टेनिस प्रतियोगिता कराने का भी निर्णय लिया गया। इस बैठक में विशेष रूप से धनवाद के साकेत सिंह, रामगढ़ के राकेश मिश्रा, हजारीबाग के भैया मुरारी सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम के उज्जवल चटर्जी, बोकारो से नीरज कुमार, गढ़वा से कमलेश तिवारी, पलामू से नवनीत कुमार सुंदरम, संजेश मोहन ठाकुर सुजाता भगत, सुदीप्तो मुखर्जी, महाजन जी सहित कई जिले के अधिकारी उपस्थित थे।