Tuesday, June 9, 2026
Home Slider ऑनलाइन कोचिंग कोर्स चलाएगा हॉकी इंडिया

ऑनलाइन कोचिंग कोर्स चलाएगा हॉकी इंडिया

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। हॉकी इंडिया ने देश भर के प्रशिक्षकों के लिये ऑनलाइन बेसिक कोचिंग कोर्स संचालित करेगा। इसकी घोषणा हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को की। यह पहला अवसर है जबकि हॉकी इंडिया ने इच्छुक प्रशिक्षकों को खुले मंच के जरिये आवेदन करने के लिये कहा है। इस ऑनलाइन कोर्स के लिये 60 स्थान ही उपलब्ध हैं।

हॉकी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘उम्मीद्वारों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीद्वारों के लिये न्यूनतम योग्यता उनका जिला, स्कूल या विश्वविद्यालय स्तर की हॉकी टीम के साथ कोचिंग का कम से कम तीन साल का अनुभव या फिर राष्ट्रीय या अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने का कम से कम तीन साल का अनुभव है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस बेसिक कोचिंग कोर्स में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भविष्य में हॉकी इंडिया के लेवल एक कोचिंग कोर्स में हिस्सा लेने की अर्हता हासिल कर लेंगे।

इस कोर्स का कोई शुल्क नहीं होगा लेकिन हॉकी इंडिया लेवल एक कोचिंग कोर्स करने वाले उम्मीद्वारों को ही आवश्यक प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.