Monday, May 25, 2026
Home Slider 11 फरवरी को हैदराबाद में फार्मूला ई रेस

11 फरवरी को हैदराबाद में फार्मूला ई रेस

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। फार्मूला ई रेस का आयोजन अगले साल 11 फरवरी को पहली बार भारत में होगा जब हैदराबाद रेस की मेजबानी करेगा। आयोजकों ने इसकी पुष्टि की।

बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अक्टूबर 2013 में फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री के आयोजन के बाद देश में यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय रेस होगी जो हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।

भारत के अलावा ब्राजील भी 25 मार्च को पहली बार फार्मूला ई रेस की मेजबानी करेगा। फार्मूला ई और मोटरस्पोर्ट्स की संचालन संस्था फिया ने आगामी नौवें सत्र (2022-23) का अस्थाई कार्यक्रम जारी किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘दो बड़े मोटरस्पोर्ट्स स्थल पहली बार फार्मूला ई रेस का स्वागत करेंगे। चैंपियनशिप का चौथा दौर भारत के हैदराबाद में 11 फरवरी को होगा जबकि ब्राजील के प्रशंसक 25 मार्च को सातवें दौर में साओ पाउलो ई-प्री देख पाएंगे।

इसी साल तेलंगाना सरकार और फार्मूला ई अधिकारियों ने हैदराबाद में रेस की मेजबानी के लिए लैटर आफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights