Tuesday, June 9, 2026
Home Slider एफआईएच हॉकी प्रो लीग : जर्मनी ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराया

एफआईएच हॉकी प्रो लीग : जर्मनी ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराया

by Khel Dhaba
0 comment
Hockey Bihar

ब्यूनस आयर्स। कोनस्टैनटिन स्टैब के शानदार गोल से जर्मनी ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में 3-2 के अंतर से हरा कर पूरे अंक हासिल किये जबकि महिला वर्ग में जर्मनी ने अर्जेंटीना को शूट आउट में पराजित किया जर्मनी की पुरुषों की टीम ने ब्यूनस आयर्स में खेले गए इस मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-2 से पराजित किया।

जबकि अर्जेंटीना की महिला टीम ने ने जर्मनी को शूट आउट में पराजित किया और संभावित तीन अंकों में से दो अंक हासिल किये जर्मनी की पुरुष टीम अपनी इस जीत के साथ प्रो लीग की अंक तालिका में नौ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है।

जर्मनी ने क्रिस्टोफर रूहर और पदार्पण मैच खेल रहे लुइस गिल के गोलों से बढ़त बनायी जबकि अर्जेंटीना के पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ जोस तुलिनी ने अपनी टीम को दोनों बार बराबरी दिलाई जबकि स्टैब ने मैच समाप्त होने में चार मिनट शेष रहते गेंद को बॉक्स में अपने पैरों के पास संभाला और गेंद को नेट के बाएं कार्नर में पहुंचकर जर्मनी के लिए मैच विजयी गोल दाग दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.