27 C
Patna
Friday, March 29, 2024

FIFA World Cup : ऑस्ट्रेलिया पर फ्रांस की शानदार जीत

फ्रांस ने मंगलवार को अल जानौब स्टेडियम में ग्रुप डी के मैच में अपने खिताब के बचाव की शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 की जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने क्रेग गुडविन द्वारा खेल के नौवें मिनट में किये गए गोल की मदद से अपने स्कोर की शुरुआत की, लेकिन एड्रियन रैबियोट ने 27 वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद फ्रांस के खिलाड़ी आक्रमक हो गए और पांच मिनट बाद ही ओलिवियर गिरौद ने गोल कर फ्रांस को 2-1 की बढ़त पहले हाफ में दिला दी।
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त मुकाबला हुआ। खेल के 68वें मिनट में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी एम्बापे ने और इसके तीन मिनट में ओलिवियर गिरौद अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल दाग कर ऑस्ट्रेलिया को 4-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी और यही परिणाम अंत तक कायम रहा।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights