Wednesday, June 17, 2026
Home IPL Vaibhav Suryavanshi के शानदार प्रदर्शन पर पिता का भावुक बयान

Vaibhav Suryavanshi के शानदार प्रदर्शन पर पिता का भावुक बयान

BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी और राहुल द्रविड़ का किया धन्यवाद

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। महज 14 वर्ष की उम्र में वैभव द्वारा रचा गया यह इतिहास न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गया है।

Also Read :  Vaibhav Suryavanshi को सीएम नीतीश ने फोन पर दी बधाई

इस अवसर पर वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ के प्रति विशेष आभार जताया है।

Also Read :  हर तरफ एक ही नाम, वैभवमय हुआ सोशल मीडिया

वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने वैभव के हुनर को पहचाना और लगातार उसे अवसर प्रदान करते रहे। उनकी दूरदृष्टि और समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो पाता।”

Also Read :  आईपीएल में Vaibhav Suryavanshi के ऐतिहासिक शतक के साक्षी बने बीसीए अध्यक्ष

उन्होंने आगे कहा, “हम राहुल द्रविड़ सर के भी आभारी हैं, जिन्होंने वैभव की प्रतिभा को पहचानकर राजस्थान रॉयल्स से खेलने का मौका दिया। वैभव ने अपने खेल से दुनिया को दिखा दिया कि बिहार की मिट्टी में कितनी प्रतिभा छिपी है। आज बिहार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम सभी परिवारजन और पूरे बिहारवासी इस उपलब्धि से गर्वांवित हैं।”

Also Read :  Khelo India Youth Games 2025 : फुटबॉल में बिहार का पहला मुकाबला तमिलनाडु व मिजोरम के खिलाफ

वैभव के पिता ने सभी शुभचिंतकों से आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वैभव इसी तरह अपना प्रदर्शन जारी रखे, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का नाम रोशन करे और बिहार को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाता रहे। हम सब उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

Also Read : Bihar Cricket Association के बॉलिंग टैलेंट हंट कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है और बिहार से निकलने वाली नई प्रतिभाओं के लिए एक नई राह खोल दी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.