झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में चल रहे बायजू झारखंड टी20 क्रिकेट में बुधवार को खेले गए मैच में दुमका डेयरडेविल्स और रांची राइडर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
पहले मैच में दुमका डेयरडेविल्स ने बोकारो ब्लास्टर को 6 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए बोकारो की टीम ने 20 ओवर में 106 रन बनाये। विशाल सिंह ने 37 रन, आदित्य सिंह ने 16 और सत्या सेतू ने 11 रन बनाये।
जवाब में दुमका डेयरडेविल्स की टीम 18.1 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। दुमका के कुमार कुशाग्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में रांची राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। रोबिन मिंज ने 74 रनों का योगदान दिया जबकि आयुष कुमार ने 38, अरविंद कुमार ने 29 और आर्नव सिन्हा ने 27 रन बनाये।
लक्ष्य को हासिल करने उतरी जमशेदपुर जगलर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। रांची राइडर्स के रोबिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का खिताब रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरूण कुमार राय के हाथों खिलाड़ियों को दिया गया।