Wednesday, June 10, 2026
Home Slider आईपीएल स्थगित होने के बाद फैंस से मिले धौनी, नए लुक में आये नजर

आईपीएल स्थगित होने के बाद फैंस से मिले धौनी, नए लुक में आये नजर

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 अप्रैल तक स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी टीम के कार्यक्रम को छोड़कर फैन्स से मिलते नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान धौनी सभी से मिलते हुए नजर आ रहे है। इसी बीच एक फैन से उनसे कहा, “चेन्नई आपका घर है सर।

फैन के इस बात पर धौनी के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने सिर और हाथ हिलाते हुए हामी भी भरी। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे धौनी अब चेपक स्टेडियम में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां पर वह फैन्स से मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह फैन्स के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं और आटोग्राफ भी दे रहे है।

बीसीसीआई ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रेंचाइजियों के मालिकों के साथ बोर्ड के मुख्यालय पर बैठक की, जहां फैसला लिया गया कि वे इस महीने के आखिर तक ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति पर चलेंगे। इसके बाद ही वे आईपीएल के 13वें संस्करण के भाग्य को लेकर आगे कोई फैसला करेंगे। देशभर में जारी कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.