जशशेदपुर, 27 सितंबर। टाटा स्टील एवं पूर्वी सिंहभूम तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में चल रही 15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही है। दूसरे दिन कंपाउंड वर्ग की प्रतियोगिता की गई। पूरे राज्य से डेढ़ सौ तीरंदाज भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कंपाउंड के दीपक कुमार सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रांची के 720 अंक में 711 अंक लेकर नया स्टेट रिकॉर्ड बनाया। सभी ग्रुप के कंपाउंड प्रतियोगिता हुई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत एथलेटिक्स के ओलंपियन आनंद कुमार, रुपेश कुमार सिंह और साई के आर्चरी डेवलपमेंट ऑफिसर के द्वारा किया गया।
65