Wednesday, November 12, 2025
Home बिहारअन्य बिहार स्कूली बालिका वॉलीबॉल में दरभंगा ने जीता खिताब

बिहार स्कूली बालिका वॉलीबॉल में दरभंगा ने जीता खिताब

ताइक्वांडो स्पर्धा अंडर-19 में मुंगेर प्रमंडल के खिलाड़ियों का जलवा जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 नवंबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमण्डल विद्यालय वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो बालिका (अंडर-14, 17, 19 ) प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को वॉलीबॉल अंडर-17 स्पर्धा का खिताब दरभंगा प्रमंडल ने जीता।

फाइनल मुकाबले में दरभंगा ने सारण को 2-0 (25-22, 25-16) से हराया। इसके पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दरभंगा ने तिरहुत को 2-0 (25-18, 25- 16) और सारण ने भागलपुर को 2-0 (26-24, 25-13) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

ताइक्वांडो स्पर्धा में मुंगेर के खिलाड़ियों का जलवा तीसरे दिन भी जारी रहा। अंडर-19 आयु वर्ग में मुंगेर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।

40 किलोग्राम वर्ग में मुंगेर की कोमल कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सारण की शिल्पी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। तिरहुत की माही गुप्ता और पटना की अंशु कुमारी को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्कूल गेम्स वुशू में बिहार ने जीते चार पदक

40 से 42 किलोग्राम वर्ग में मुंगेर की छवि कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता, दरभंगा की अर्चना कुमारी को रजत मिला। सारण की अन्नु कुमारी और भागलपुर की सिंपल कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

42 से 44 किलोग्राम वर्ग में भी मुंगेर की मोनिका कुमारी ने बाजी मारी। तिरहुत की सोनाक्षी राज दूसरे और सारण की ब्यूटी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

44 से 46 किलोग्राम वर्ग में तिरहुत की निशा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दरभंगा की अंशु कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। मुंगेर की तान्वी कुमारी और भागलपुर की सपना कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

46 से 49 किलोग्राम वर्ग में मुंगेर की राजनंदनी ने स्वर्ण पदक जीता। तिरहुत की आरोही आर्या को रजत और सारण की कुसुम कुमारी को कांस्य पदक मिला।

49 से 52 किलोग्राम वर्ग में मुंगेर की तनु कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि मगध की रिम्मी कुमारी को रजत पदक जीता। तिरहुत की प्रीतलया पंकजा और पटना की पायल कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें :बिहार स्कूली बालिका वॉलीबॉल में दरभंगा ने जीता खिताब
ताइक्वांडो परिणाम
अंडर-14
20-22 किलो : स्वर्ण-रिमझिम (मुंगेर)
22-24 किलो : स्वर्ण-करिश्मा (मुंगेर), रजत-रिद्धि (तिरहुत), कांस्य-निशा कुमारी (भागलपुर)
24-26 किलो : स्वर्ण-खुशी कुमारी (मगध), रजत-नाव्या सिंए (तिरहुत), कांस्य-अराधना कुमारी (मुंगेर)।
26-29 किलो : स्वर्ण-कृति कुमारी (मुंगेर), रजत-अनुष्का कुमारी (मगध), कांस्य : श्रेया (दरभंगा) व याशिका राज (पटना)।
29-32 किलो : स्वर्ण-अराध्या कुमारी (पटना), रजत-मुस्कान कुमारी (दरभंगा), कांस्य-संजू कुमारी (सारण) व अनन्या कुमारी (पूर्णिया)।
32-35 किलो : स्वर्ण-पायल कुमारी (पूर्णिया), रजत-भारती (सारण), कांस्य-उजाला कुमारी (तिरहुत) व फरजाना खातून (पटना)।
35-38 किलो : स्वर्ण-अमीषा पटेल (मुंगेर), रजत-श्रेया कुमारी (सारण), कांस्य-निष्ठा छावड़ा (तिरहुत) व किंजल (पटना)।
अंडर-17
अंडर-32 किलो : स्वर्ण-अनन्या गुप्ता (मुंगेर), रजत-सुहानी प्रिया (दरभंगा), कांस्य-सोनम कुमारी (तिरहुत) व स्वाति कुमारी (भागलपुर)।
32-35 किलो : स्वर्ण-रुपम पांडेय (मगध), रजत-प्रिया कुमारी (मुंगेर), कांस्य-अराधना कुमारी (पूर्णिया) व राजनंदनी कुमारी (दरभंगा)।
35-38 किलो : स्वर्ण-स्वीटी कुमारी (मगध), रजत-परि (सारण), कांस्य-वर्षा कुमारी (मुंगेर) व प्रिया रानी (पूर्णिया)।
38-42 किलो : स्वर्ण-पायल कुमारी (पूर्णिया), रजत-पल्लवी (मुंगेर), कांस्य-अवंतिका राज वत्स (पटना) व खुशी कुमारी (पूर्णिया)।
44-46 किलो :स्वर्ण-आरोही अरिदमन (मगध), रजत-अनुष्का (सारण), रजत-अक्षरा सिंह (तिरहुत) व नाव्या (पूर्णिया)।
46 से 49 किलो : स्वर्ण-प्रियांशु कुमारी (तिरहुत), रजत-सानवी सिमरन (मुंगेर), कांस्य-अभ्यामणि (पटना) व संध्या कुमारी (मगध)।
49-52 किलो : स्वर्ण-दिक्षा कुमारी (तिरहुत), रजत-सृष्टि कुमारी गुप्ता (मुंगेर), कांस्य-देव प्रिया (पटना) व खुशी (पूर्णिया)
अंडर-19
52 से 55 किलो : स्वर्ण-लालसा कुमारी (मुंगेर), आकृति कुमारी (दरभंगा), कांस्य-करिश्मा कुमारी (सारण) व शिवानी कुमारी (पटना)।
59 से 63 किलो : स्वर्ण-दिव्या कुमारी (सारण), रजत-दीप्ति आनंद (पटना), कांस्य-तिया झा (पूर्णिया) व अनिष्का ज्ञान (तिरहुत)
63-68 किलो : स्वर्ण-खुशी कुमारी (मुंगेर), रजत-उन्नति राज (तिरहुत)।

वालीबॉल
अंडर-17 लीग : तिरहुत ने पूर्णिया को 2-0, दरभंगा ने मगध को 2-0, भागलपुर ने कोसी को 2-0, सारण ने मुंगेर को 2-0, तिरहुत ने पटना को 2-0 से हराया।

अंडर-19 : दरभंगा ने मगध को 2-0, कोसी ने सारण को 2-1, मुंगेर ने पटना को 2-0 से हराया।
अंडर-14 : तिरहुत ने पूर्णिया को 2-0 और दरभंगा ने मगध को 3-0 से हराया।

शनिवार को श्री महेन्द्र कुमार भा०प्रा०से० निदेशक, खेल विभाग, बिहार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे वालीबॉल और ताइक्वांडो प्रतियोगिता के मैचों को देखा और खिलाडियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दी।

श्री आनंदी कुमार क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, श्री संजीव कुमार सिंह उपाधीक्षक शा०शि० कटिहार तथा श्री ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने शनिवार को सम्पन्न हुए विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया।

ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights