Sunday, May 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Cricket League में सीपीएन जूनियर विजयी

Sheohar District Cricket League में सीपीएन जूनियर विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर, 28 दिसंबर। जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का पांचवें मुकाबले में गुरुवार को टॉस जीतकर भारती जूनियर के कैप्टन ने गेंदबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करने के लिए सी पी एन जूनियर को आमंत्रित किया। सी पी एन जूनियर के बल्लेबाज हिमांशु ने 84 गेंदों पर 115 रन और तथागत ने 56 गेंदों पर 91 रनों की ताबङतोङ पारी खेली। सी पी एन जूनियर की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 291 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में खेलते हुए भारती जूनियर की पूरी टीम 29वें ओवर में 107 रनों पर ऑल आउट हो गयी । सी पी एन जूनियर ने यह मैच 184 रनों से जीत लिया। इस तरह से एक हीं जीत के बावजूद सी पी एन जूनियर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई ।

सी पी एन टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हिमांशु (115 रन) और तथागत आनंद (91 रन और 4 विकेट) को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार एवं स्टेट पैनल के अंपायर रवि कुमार द्वारा किया गया ।
अब शनिवार से इस लीग के सिनियर डिविजन के मैच प्रारंभ होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights