Tuesday, June 16, 2026
Home Latest कश्मीर में ‘कर्नल’ धौनी ड्यूटी पर कर रहे मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

कश्मीर में ‘कर्नल’ धौनी ड्यूटी पर कर रहे मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज कल कश्मीर में ड्यूटी कर रही है। धौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो प्रादेशिक सेना की बटालियन के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए देखा गया। धौनी का सैनिकों के साथ वॉलीबॉल खेलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

बता दे लेफ्टिनेंट कर्नल धौनी कश्मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं। उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया है। बता दें कि धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज दौरे से अलग करते हुए दो महीने का ब्रेक लिया और सेना से जुड़ने का फैसला लिया था। वह 31 जुलाई से अपनी बटालियन के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उनके गश्त, चौकसी और चौकी पर निगरानी करने की उम्मीद है।


धौनी यहां टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की ड्यूटी निभा रहे हैं। वे यहां पर 15 अगस्त तक रुकने वाले हैं। हालांकि धोनी चाहें तो उन्हें कश्मीर में ही दो माह का सेवाकाल भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा धोनी का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह आर्मी युनीफॉर्म में फेमस गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.