35 C
Patna
Friday, April 19, 2024

पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने घोषित किया अपना कार्यक्रम

बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी की बैठक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर जुबेर अहमद की अध्यक्षता में संघ के कार्यालय में हुई। इस बैठक में संघ के अध्यक्ष जुबेर अहमद, उपाध्यक्ष जयराम यादव, सचिव रामबालक यादव, संयुक्त सचिव प्रभु नाथ यादव और कोषाध्यक्ष विजय एंथोनी ने भाग लिया। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किये गए।

  1. जिला क्रिकेट संघ से क्लब निबंधन का कार्यक्रम पर सहमति बनी। आगामी 20 और 21 अक्टूबर समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संघ के कार्यालय से निबंधन परिपत्र प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म 29 और 30 अक्टूबर सुबह 11:00 से 3:00 तक संघ के कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

    2 बिहार क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव संजय कुमार,संयुक्त सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह को पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ संघ की ओर से बधाई दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights