30 C
Patna
Thursday, April 25, 2024

स्मार्ट गर्ल फिडे शतरंज : मरियम फातिमा टॉप पर

पटना। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना के युवा आवास में चल रहे स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में छठे चक्र की समाप्ति के बाद मुजफ़रपुर की मरियम फ़ातिमा 5.5 अंको के साथ शीर्ष पर आ गई हैं।एक नम्बर बोर्ड पर शीर्ष वरीयता प्राप्त और शीर्ष पर चल रही अनुभवी राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा सिंह के साथ खेलते हुए मरियम ने बड़े धैर्य और सूझबूझ से बाजी पर अपनी पकड़ बना ली। कैटलन के इस खेल में सफेद मोहरों से खेल रही मरियम ने मध्य के खेल में एक प्यादे की बढ़त ले ली जिसका दबाव में नेहा सिंह ने मंत्री बनते देख हार मान ली।
पांच अंको के साथ नेहा सिंह,पल्लबी रॉय, गरिमा गौरव और कविता पटेल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।
दूसरे बोर्ड पर खेल रही बंगाल की पल्लबी रॉय ने काले मोहरों से पम्मी रानी के खिलाफ सीसीलियन कान पद्धति से बाजी की शुरुआत की और पम्मी के राजा को 57 चालों में मात दे दी।
तीन नम्बर बोर्ड पर राज्य की दो धुरंधरों गरिमा गौरव और अदीबा उल्लाह के बीच खेली गई रोमांचक बाजी अंततः गरिमा ने जीत ली। मध्य के खेल में अदीबा के अव्यवस्थित मोहरों का फायदा उठाते हुए गरिमा ने अदीबा का ऊंट मार लिया ।बाजी हाँथ से जाते देख अदीबा ने हार मान ली।
चौथे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेल रही कविता पटेल ने रश्मि प्रिया को पराजित किया। गुइको पियानो के इस खेल में अपने प्यादे को मंत्री के लिये बढ़ाकर कविता ने रश्मि को हार मानने पर मजबूर कर दिया।

कल प्रतियोगिता का सातवां चक्र सुबह दस बजे से खेला जाएगा।
आज के कुछ मुख्य परिणाम इस तरह रहे:
1 मरियम फ़ातिमा 5.5 ने नेहा सिंह 5 को
2 पम्मी रानी 4 को पल्लबी रॉय 5 ने
3 गरिमा गौरव 5 ने अदीबा उल्ला 4 को
4 कविता पटेल 5 ने रश्मि प्रिया 4 को
5 मिन्की सिन्हा4.5 ने कुमारी प्रेरणा 3.5 को
6 अमीषा अरुंजय 3.5 अनुपस्थित कुमारी सृष्टि 4.5
7 कुमारी प्रीति 4 ने कोमल कृति 3 को
8 पलक सिन्हा 3 को नुपर आनंद 4 ने
9 संज्ञा पलक 3 को मनीषा त्रिवेदी 4 ने
10 हर्षिता 4 ने कुमारी ज़िया 3 को पराजित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights