39 C
Patna
Thursday, April 25, 2024

एसजीएफआई अंडर-19 क्रिकेट : खगड़िया ने रोहतास को हराया

मोतिहारी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन मोतिहारी के द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-19 विद्यालय अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर अनुमंडलाधिकारी प्रियरंजन राजू, एएसपी अभियान हिमांशु शेखर, पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजू सिंह, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, पंकज वर्मा, हीरालाल प्रसाद, संजय कुमार वर्मा सुजाता कुमारी ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मो राशिद जमाल खान और अन्य तकनीकी पदाधिकारी मौजूद थे।


पहला मैच
खगड़िया ने रोहतास को हराया
टॉस खगड़िया ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान 122 रन बनाये। अमन ने नााबाद 49, कार्तिकेश ने 20 रन बनाये। दिग्विजय ने 4 रन देकर तीन और अंकित ने 1 विकेट लिये।


जवाब में रोहतास की टीम 20 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। राजीव शर्मा ने 35 रन बनाये। अमन और नागेंद्र ने 3-3, कार्तिकेश ने 2, कुणाल ने 1 विकेट चटकाये। एक रन आउट हुआ।
दूसरा मैच
दूसरा मैच मुंगेर और लखीसराय के बीच खेला गया जिसमें लखीसराय ने बाजी मारी। इस मैच में मुंगेर की ओर कन्हैया ने 47, अभिषेक आनंद ने 11 रन बनाये। अवर्ण ने चार विकेट लिया। लखीसराय ने लक्ष्य को पांच विकेट पर 89 रन बना कर प्राप्त कर लिया। नीरज शर्मा ने 30, अभिषेक शर्मा ने 22 रन बनाये।
तीसरा मैच कैमूर और शेखपुरा के बीच खेला गया जिसमें कैमूर विजय प्राप्त की। कैमूर ने 12 ओवर में 72 रन बनाये। ऋषभ राज ने 22 रन बनाये। रवाड़ा ने एक, गणपत ने 2 विकेट प्राप्त किये। शेखपुरा की पूरी टीम 44 रन पर ऑल आउट हो गई। कैमूर के विक्रम ने चार विकेट प्राप्त किये।
चौथा मैच समस्तीपुर और जमुई के बीच खेला ग या। समस्तीपुर ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन बनाये। ईश्वर ने 19, आदर्श ने 16 रन बनाये। जमुई के शुभम ने 4 और सुदर्शन ने 2 विकेट प्राप्त किये। जमुई ने 10.4 ओवर में 4 विकेट पर विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। युवराज ने 28, सुदर्शन ने 16 रन बनाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights