35 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

मधेपुरा जिला का खेल कैलेंडर जारी, 19 अगस्त से शुरू होगा स्कूली खेल

मधेपुरा। कला संस्कृति युवा,विभाग,बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन मधेपुरा के तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2019-20 का आयोजन 19 अगस्त 21 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी सह आयोजन समिति अध्यक्ष नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में 10 अगस्त को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित कर तिथि निर्धारित किया गया प्रतियोगिता प्रभारी जिला खेल प्रशिक्षक संत कुमार को बनाया गया। श्री कुमार के देखरेख में जिले के सभी खेल आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी सह सचिव मधेपुरा जिला कबड्डी संघ अरुण कुमार ने दी जो इस प्रकार है-
19 अगस्त-एथलेटिक्स (बालक /बालिका) अंडर- 14, 17, 19़
खो-खो (बालक/ बालिका) अंडर-14,17,19
वॉलीबॉल (बालक) अंडर-14,17,19
कुश्ती (बालक) अंडर-14,17,19
रग्बी (बालक/ बालिका) अडर 14,17,19

यह सभी खेल संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में आयोजित किया जाएगा। ताइक्वांडो, कराटे (बालक/ बालिका) बुशु (बालक /बालिका) अंडर 17,19 बी पी मंडल इंदौर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा 20 अगस्त को बी पी मंडल इंदौर स्टेडियम में बैडमिंटन (बालक/बालिका) अंडर-14,17, 19 आयोजित किया जाएगा 20 अगस्त को संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में विद्यालय फुटबॉल (बालक) अंडर14,17,19 हैंडबॉल (बालक /बालिका ) अंडर14,17,19 अवध कृति क्रीड़ा मैदान में आयोजित किया जाएगा।

21 अगस्त को बीपी मंडल इंदौर स्टेडियम में कबड्डी (बालक/बालिका) अंडर-14,17, 19 आयोजित किया जाएगा जबकि बी एन मंडल स्टेडियम में तथा टीपी कॉलेज मधेपुरा के मैदान में सी के नायडू क्रिकेट अंडर-19, बीनू मकंड क्रिकेट अंडर-17, क्रिकेट अंडर 14 आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपाधीक्षक 4 शिक्षा सच्चिदानंद झा खेल का प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को अवगत कराते रहेंगे। यह भी निर्देश दिया गया कि खिलाड़ियों को खेल मैदान में कोई भी असुविधा नहीं हो। इसके लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए बैठक म उप विकास आयुक्त विनोद कुमार सिंह, सिविल सर्जन, मधेपुरा उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के कार्यालय लिपिक शीलू कुमारी, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार, मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार आनंद, मधेपुरा जिला रग्बी फुटबॉल के सचिव दिलीप कुमार, रासबिहारी उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अमित कुमार, एसएन पी एम के कुंदन कुमार, बीएल हाई स्कूल मुरलीगंज के दुर्गा नंद प्रसाद, टीपी कॉलेजिएट हाई स्कूल, मधेपुरा के श्रीकांत सुमन, फुटबॉल संघ से प्रदीप सिंह, हैंडबॉल के सचिव दीपक प्रकाश रंजन, बाल बैडमिंटन संघ से अनुज कुमार, वरीय खिलाड़ी दिलीप कुमार संतोष कुमार, खेल शिक्षक रितेश रंजन, रत्नेश कुमार मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights