27 C
Patna
Friday, March 29, 2024

भोजपुर जिला स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

आरा। कला, संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार के खेल कार्यक्रम 2019 के अंतर्गत जिला प्रशासन भोजपुर के तत्वावधान मे आयोजित जिला स्तरीय विधालय बालक अंडर-17 और अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। फाइनल मुकाबले में उच्च विधालय बिलौटी को उच्च विधालय उदवंतनगर ने 14-58 से हरा कर खिताब जीता।

अंडर-19 वर्ग में उच्च विधालय कसाप ने डीएवी आरा को 35-26 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर ने पुरस्कृत किया। मैच के निणार्यक मुकेश कुमार सिंह, पवन कुमार, पुष्कर ,पंकज कुमार, अमरेंद्र सिंह, दीपक कुमार सिंह ने किया। मैच के समय संजीव कुमार सिंह,शिव नारायण पाल, श्रीकान्त पाण्डेय,रजनीश पाण्डेय, प्रेम प्रियदर्शी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं नीरज कुमार सिंह, मगंलम कुमार सिंह आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights