39 C
Patna
Thursday, April 25, 2024

अजीत सिंह मेमोरियल कुश्ती प्रतियोगिता में लगा पहलवानों का जमघट

पटना। पूर्व सांसद स्व. अजीत सिंह की स्मृति में 1 अगस्त को दानापुर में पहलवानों का जमघट लगा। इस प्रतियोगिता में बिहार भर के महिला एवं पुरुष कुल 280 पहलवानो ने भाग लिया। विजेता पहलवानों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह एवं बिहार के कई जिलों के सचिव व प्रभारी उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने स्व.पूर्व सांसद अजीत सिंह के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया व उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब हर वर्ष 1 अगस्त को स्वर्गीय अजीत कुमार सिंह की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी एवं अगले वर्ष पुरस्कार राशि की बढ़ोतरी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी पहले की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं हम लोग मिशन 2024 ओलंपिक के लिए कुछ चयनित खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करेंगे हमें उम्मीद है कि बिहार के खिलाड़ियों का प्रदूषण पहले की अपेक्षा बेहतर होगा।

इस दौरान बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी, विवेक भारद्वाज एवं कार्यालय सचिव विजय कुमार ने उनके पिताजी की पुण्यतिथि पर स्मारिका के रूप में एक गदा विशाल सिंह को समर्पित किया। भारतीय कुश्ती संघ के द्वारा विशेष रूप से तकनीकी अधिकारी के रूप जितेंद्र यादव जो कि वायुसेना के वारंट ऑफिसर हैं उन्हें बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने बिहार दर्शन मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
आज की इस प्रतियोगिता में पहली बार इतनी अधिक संख्या में महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया यह देखकर अंतरराष्ट्रीय रेफरी जितेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में अब महिला पहलवान भी पहलवानी से अपना दमखम दिखाएंगे अभी तक के परिणाम के अनुसार
पुरुष वर्ग की कुश्ती के लिए वजन भार वर्ग इस प्रकार है:
-81+ किलोग्राम भार वर्ग राहुल कुमार पटना कांस्य पदक, शमशेर यादव कैमूर रजत पदक, लोकेश कुमार बेतिया स्वर्ण पदक,
महिला पहलवानों का वजन भार वर्ग के परिणाम इस प्रकार हैं
-46 किलोग्राम भार वर्ग में अर्चना कुमारी गया कांस्य पदक, अनु कुमारी भोजपुर रजत पदक, रेशमी कुमारी पटना स्वर्ण पदक
-52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका कुमारी पटना कांस्य पदक ,पायल कुमारी पटना रजत पदक, धनवंती कुमारी पटना स्वर्ण पदक
-58 किलोग्राम भार वर्ग में राधा कुमारी भोजपुर कांस्य पदक अनु कुमारी कैमूर रजत पदक , ऋतु सिंह भागलपुर स्वर्ण पदक
विजेता पहलवानों के लिए नगद इनाम राशि इस प्रकार है:
प्रथम पुरस्कार- 5000 रुपए
द्वितीय पुरस्कार-3000 रुपए
तृतीय पुरस्कार-2000 रुपए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights