Sunday, May 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai District Cricket League में बेगूसराय क्रिकेट क्लब जीता

Begusarai District Cricket League में बेगूसराय क्रिकेट क्लब जीता

साहेबपुर कमाल 161 रनों से पराजित, अभिनव मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में शुक्रवार यानी 7 फरवरी को खेले गए मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर कमाल को 161 रन से पराजित किया।

 

साहेबपुर कमाल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब के टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 255 रन बनाए। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अभिनव ने 84 रन और अनुभव ने 35 रनों की पारी खेली। साहेबपुर कमाल की ओर से शुभ ने 2 विकेट और हिमांशु ने 2 विकेट प्राप्त किए।

 

जवाब में साहेबपुर कमाल  की टीम 21 ओवर में सभी विकेट खो कर 94 रन बनाए। साहेबपुर कमाल की ओर से आफताब हसन ने 26 रन, हिमांशु ने 16 रन बनाये।

 

बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से राजमणि ने 3 विकेट और मुकर्रम ने 3 विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिनव को दिया गया। आज के मैच में दो मुख्य निर्णायक के भूमिका में शाहिद अख्तर और विश्वजीत थे और स्कोरर के रूप में रामकुमार थे।

 

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव बंटी कुमार, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, शाहिद अख्तर, रामकुमार, विश्वजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights