Wednesday, December 3, 2025
Home Slider महेंद्र सिंह धौनी को जन्मदिन पर बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी बधाई

महेंद्र सिंह धौनी को जन्मदिन पर बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार पूर्व कप्तान व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को उनके 39वें जन्मदिवस पर बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी भावना को व्यक्त करते हुए। ह्रदय भाव से महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कृष्णा पटेल ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपने जीवन में कठोर संघर्ष का सामना करते हुए कड़ी मेहनत की और प्रतिभा के बल पर भारतीय टीम में शामिल हुए।

उसके बाद उस समय के भारतीय टीम के कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली जी के द्वारा जितने मौके दिए गए। उस अवसर को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोनों मजबूत हाथों से संभाला और अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए।भारतीय टीम में अपने आपको स्थापित कर लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे चलकर भारतीय टीम की कमान इनके हाथों में सौंप दी गई। जिससे भी महेंद्र सिंह धोनी ने बखूबी निभाया और एक कुशल नेतृत्वकर्ता का परिचय देते हुए। अपने नेतृत्व में टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया और इतिहास रचते हुए एक दिवसीय विश्व कप और टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का काम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights