27 अगस्त से 11 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले एशिया कप का आयोजन होना है। भारतीय टीम रोहित शर्मा के नेतृ्त्व में घोषित हो चुकी है। एशिया कप के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को जगह मिली है वहीं ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे होनहार खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है।
भारत की एशिया कप टीम से बाहर किए जाने के बाद ईशान किशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक प्रेरणादायक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट को जाहिर किया है कि टीम में सलेक्शन नहीं होने का उनपर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है और वे एक बार फिर से शानदार वापसी करेंगे। ईशान किशन ने जो रैप अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। उसकी पंक्तियां हैं- ‘कि अब ऐसा बनना नहीं, भले घायल हो जाना. तुझे फूल समझे कोई तो, तू फायर हो जाना. बेल्ला पीछे रहना, मगर सब संभाल.’
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/08/Ishan-kishan-597x1024.jpg)
ईशान इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। ईशान ने साल 2022 में कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 430 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर इस मामले में 449 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं।
ईशान किशन को भारतीय टीम में नियमित रूप से खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। ईशान केवल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक-एक मुकाबला ही खेल पाए, जिसमें वह महज 19 रन बना सके थे।
ऐसे में चयनकर्ता और टीम प्रबंधन शायद उनके फॉर्म को लेकर भी आश्वस्त नहीं थे।
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/07/adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/Sushant-kumar.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/JK-International-School.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/05/Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/10/ADV-ASTRO.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/07/ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/07/anshul-homes-1-1024x1024.jpg)