पटना। आशीष और रितिक राजेश की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने यूथ क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हरा कर अंशुल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में खेले जा रहे दूसरे स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।
टॉस यूथ क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। निशांत और हैप्पी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत यूथ क्रिकेट एकेडमी ने 19.5 ओवर ममें सभी विकेट खोकर 188 रन बनाये। जवाब में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने आशीष और रितिक राजेश के अर्धशतकों की मदद से 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आशीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त
स्कोर
यूथ क्रिकेट एकेडमी : 19.5 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट निशांत 56 रन (छह चौका, दो छक्का),
हैप्पी 54 रन (एक चौका व सात छक्का), रिषभ 23 रन (तीन छक्का), अतिरिक्त 16 रन, सुमित
3/41,मणिशंकर 2/23,नवीन 3/42,आदित्य 1/38, आशीष 1/43
जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी : 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन, आशीष 51 रन (तीन चौका, पांच छक्का), रितिक राजेश 51 रन (सात चौका, तीन छक्का), आदित्य 24 रन (2 चौका, 2 छक्का), अभिषेक 24 रन (तीन छक्का), अतिरिक्त 18 रन, रौशन 2/36,हैप्पी 1/27, निशांत ½, अमित 1/42