Sunday, May 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran District Cricket League में अर्जुन क्रिकेट क्लब की बंपर जीत

West Champaran District Cricket League में अर्जुन क्रिकेट क्लब की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 19 अक्टूबर। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में शनिवार यानी 19 अक्टूबर,2024 को खेले गए मैच में अर्जुन क्रिकेट क्लब ने 167 रन की शानदार जीत दर्ज की।

मॉडर्न क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अर्जुन क्रिकेट क्लब ने रनों का अंबार लगा दिया। अभिषेक के 23, सुमन पटेल के 48, शाहिद नवाज के 42, आदि जायसवाल के 40 के योगदान से 238 रन बनाए। मार्डन  के गेंदबाज विवेक ने 7 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिया।

जवाब में उत्तरी मॉडल क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 71 रन पर ऑल आउट हो गई। अमित (33 रन)  को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। अभिषेक कुमार ने चार विकेट लिया और अपनी टीम को विजय दिलाई। आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक कुमार को दिया गया। 20 अक्टूबर को द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब और पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights