Monday, May 25, 2026
Home Slider एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने इस्तीफा दिया

एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने इस्तीफा दिया

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशाल दास ने स्वास्थ्य कारणें से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस तरह उनके 12 साल के कार्यकाल का अंत हुआ जिस दौरान उन पर कई बार वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे।

वर्ष 2010 में पद संभालने वाले दास स्वास्थ्य कारणों से 20 जून से छुट्टी पर थे। फुटबॉल जगत में हालांकि कईयों का कहना है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने उन्हें काम से अलग रखा था क्योंकि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) के आडिट में कई वित्तीय अनियमितताओं का पता चला जिनकी जांच चल रही है।

एक शीर्ष सूत्र ने बुधवार को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘हां, उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है।’’

दास ने इस्तीफा सीओए को भेजा जो चुनाव समय पर नहीं कराने के कारण उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रफुल्ल पटेल की अगुआई वाले पदाधिकारियों को बाहर किए जाने के बाद फिलहाल भारतीय फुटबॉल का संचालन कर रहे हैं।

वर्ष 2010 में एआईएफएफ से जुड़ने से पहले दास ने दो साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में काम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights