Sunday, March 8, 2026
Home Slider विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में भी जीत की लय जारी रखना चाहेंगे आडवाणी

विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में भी जीत की लय जारी रखना चाहेंगे आडवाणी

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। शीर्ष क्यू खिलाड़ी और कई बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी को पिछले साल मार्च के बाद से 41 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है और वह इस जीत की लय को अगले साल दोहा में होने वाली विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में भी जारी रखने के लिये प्रतिबद्ध हैं। विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के लिये 36 वर्षीय आडवाणी और एक अन्य शीर्ष क्यू खिलाड़ी आदित्य मेहता ने क्वालीफाई किया है।

पंकज ने बुधवार को यहां कहा, विश्व चैम्पियनशिप इस बार थोड़ी समय के लिये स्थगित हो गयी है जिससे यह इस कैलेंडर वर्ष में नहीं होगी लेकिन अगले साल (आईबीएसएफ विश्व स्नूकर) होगी। हमें हाल में यह अपडेट मिला। एक दिन पहले ही। इसके जनवरी में होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, अब क्वालीफायर खत्म हो गये हैं जिसमें मैंने 12 में से 12 मैच जीते। मैं खुश हूं कि मुझे हार नहीं मिली। इसलिये एक टूर्नामेंट में नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर जाना हमेशा अच्छा है और मैं इस लय को जारी रखना चाहूंगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights