Tuesday, June 9, 2026
Home Slider पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की लगातार पांचवीं जीत

पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की लगातार पांचवीं जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज में चल रही पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया ने डायमंड क्रिकेट क्लब बेतिया को मात दी।  

डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डायमंड क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाये। विशाल कुमार ने 18 बॉल खेल कर 12 रन, आफताब कुमार ने 34 गेंद खेलकर 42 रन बनाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg

अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की ओर से लोकेश कुमार ने 6 ओवर में 26 रन देकर 3, शिव मोहन, अक्षय कुमार और विक्की कुमार ने दो-दो विकेट लिये।

158 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने 21 ओवर में लक्ष्य पीछा कर लिया। सलामी बल्लेबाज आर्यन राज और अभिजीत कुमार 98 रनों का पार्टनरशिप की जिसमें  आर्यन राज ने 32 गेंद खेलकर 48 रन बनाये। अभिजीत कुमार ने 41 गेंद खेलकर और 38 रन बनाये। शिव मोहन और सिद्धांत श्रीवास्तव नॉट आउट आए।

डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से आफताब ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट, छोटू कुमार ने 5 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिया। आफताब कुमार ने 42 रन देकर  3 विकेट लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.