Tuesday, June 9, 2026
Home Slider सौरभ गांगुली के परिवार के सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव: रिपोर्ट

सौरभ गांगुली के परिवार के सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव: रिपोर्ट

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्तमान अध्यक्ष सौरभ गांगुली के परिवार के सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। खबर के अनुसार सौरभ गांगुली के बड़े भाई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली इस घातक वायरस से संक्रमित मिले, जो जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
इसके अलावा, स्नेहाशीष की पत्नी भी वायरस से संक्रमित हो गई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते स्नेहाशीष के ससुर और ससुर भी वायरस संक्रमित पाए गए थे।
बिजनस इनसाइडर इंडिया ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा, ‘चारों ने स्वास्थ्य संबंधी शिकायत की जो सभी लक्षण कोविड-19 संक्रमण की तरह की थे, जब वे बेहाला में गांगुली के पैतृक घर के बजाय किसी दूसरी जगह रह रहे थे। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के चारों सदस्यों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया।’
नर्सिंग होम के सूत्रों ने कहा, ‘उन्हें छुट्टी दी जाएगी या नहीं, यह टेस्ट रिपोर्ट पर निर्भर करता है।’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.