पटना। सिलीगुड़ी के दिल्ली पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुए 18वें ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं सीनियर कराटे चैम्पियनशिप में बिहार को 13 स्वर्ण समेत कुल 35 पदक मिले। यह जानकारी एबीएस एसकेए ऑल बिहार सेइसीनकल शितो-रियू कराटे डू असोसियेशन के महासचिव गौतम कुमार ने दी।
पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं-कुमिते : शशि कुमार सिन्हा, तुषार दास, विश्वेष सिंह, सोनू, अंजय, रिसीत गुप्ता, शाद हुसैन, आयुष, हर्ष राज, कुमार लक्ष्य, पीयूष शर्मा, सार्थक शांडिल्य, राज कुमार (सभी स्वर्ण)। रजत पदक-आदित्य, युगराज, सार्थक, अभिषेक, प्रिंस, पीयूष राज, शुभब्रत सिन्हा, रौनक रंजन, हंसराज, हर्ष किशोर, अक्षय, केशव राज, राहुल, भाष्कर, आयुष कुमार, किश राज, अहम श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कुमार। काता रजत-तुषार कुमार दास और विश्वेष सिंह। कांस्य-शुभब्रत सिन्हा एवं केशव राज।