Sunday, May 24, 2026
Home बिहारकबड्डी पटना में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा कार्यक्रम शुरू

पटना में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा कार्यक्रम शुरू

निर्णायकों को दी जायेगी तकनीकी जानकारी, उसके बाद होगी परीक्षा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 मई। स्थानीय होटल अशोका रेजिडेंसी में रविवार को अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन की मेजबानी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी समिति के अध्यक्ष के जगदीश्वर यादव, जदयू नेता कामाख्या नारायण एवं रतन पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सभी अतिथियों का स्वागत बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बुके एवं शॉल देकर किया। इस मौके पर बिहार रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद शंकर तिवारी, बिहार रेफरी बोर्ड के तकनीकी समिति के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, संयोजक अरुण कुमार, जयशंकर चौधरी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

इस परीक्षा के बारे में बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि किसी भी खेल के सफल संचालन में निर्णायकों की अहम भूमिका होती है। समय-समय पर खेल नियम बदलते रहते हैं जिससे सबों को अपडेट रहना पड़ता है। यह परीक्षा भी उसी कड़ी का हिस्सा है। यह निर्णायक को नये नियमों को बताया जायेगा और फिर उसकी परीक्षा होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights