Sunday, May 24, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बेगूसराय और पूर्णिया बीसीए मेंस टी20 के सेमीफाइनल में

बेगूसराय और पूर्णिया बीसीए मेंस टी20 के सेमीफाइनल में

क्वार्टरफाइनल में मुंगेर और भोजपुर की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 मई। बेगूसराय और पूर्णिया ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए तीसरे क्वार्टरफाइनल में बेगूसराय ने मुंगेर को 8 विकेट जबकि पूर्णिया ने भोजपुर को 6 विकेट से पराजित किया।

तीसरा क्वार्टरफाइनल : बेगूसराय बनाम मुंगेर

टॉस बेगूसराय ने जीता और मुंगेर को बैटिंग का न्योता दिया। मुंगेर ने पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाये। मुंगेर की ओर से रिषभ दीपक ने 26, सैयद गुलरेज ने 22, अमित चौधरी ने 14, नेहाल कुमार ने 13, सौरभ कुमार ने 28, विशाल सिंह ने 11 रन की पारी खेली। अतिरिक्त से 14 रन बने।

बेगूसराय की ओर से सौरभ कुमार ने 4, सुमित कुमार ने 1, आयुष कुमार ने 2 औरम दानिश आलम ने 3 विकेट चटकाये।

जवाब में बेगूसराय ने मुरारी कुमार के 80 रन की धांसू बैटिंग की बदौलत दो विकेट पर 145 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। दानिश आलम ने 30, गुलशन कुमार ने नाबाद 15 और अतुल प्रकाश ने नाबाद 17 रन की पारी खेली।

मुंगेर की ओर से गोविंद देव चौधरी ने 1 और विशाल सिंह ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के मुरारी कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
मुंगेर : 19.3 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट, रिषभ 26, सैयद गुलरेज 22, अमित चौधरी 14, नेहाल कुमार 13, सौरभ कुमार 28, विशाल सिंह 11, अतिरिक्त 14, सौरभ कुमार 4/26, सुमित कुमार 1/23, आयुष कुमार 2/27, दानिश आलम 3/13

बेगूसराय : 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 145, दानिश आलम 30, मुरारी कुमार 80, गुलशन कुमार नाबाद 15, अतुल प्रकाश नाबाद 17, गोविंद देव चौधरी 1/13, विशाल सिंह 1/29

चौथा क्वार्टरफाइनल : भोजपुर बनाम पूर्णिया

इस मैच में भोजपुर ने टॉस और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भोजपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाये। प्रकाश कुमार सिंह ने 33, ह्यदयानंद सिंह ने 50, अंकित राज ने 16, रोहित सिंह ने 40, परमजीत सिंह ने 20, गुलशन कुमार ने 31 रन बनाये।

पूर्णिया की ओर से भास्कर दूबे और अमित कुमार ने 2-2 जबकि राज नवीन और अनिमेष कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में पूर्णिया ने 16.5 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पूर्णिया की ओर से मोनू कुमार ने 47, युवराज कुमार ने 48, आकिब रेजा ने नाबाद 30 और भास्कर दूबे ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। अतिरिक्त से 17 रन बने।

भोजपुर की ओर से राहुल कुमार ने 2, विवेक यथार्थ ने 1 और समरेश कुमार ने 1 विकेट चटकाये। भास्कर दूबे को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
भोजपुर : 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन, प्रकाश कुमार सिंह 33, ह्यदयानंद सिंह 50, अंकित राज 16, रोहित सिंह 40, परमजीत सिंह 20, गुलशन कुमार 31, राज नवीन 1/45, अनिमेष कुमार 1/33, अमित कुमार 2/39, भास्कर दूबे 2/23

पूर्णिया : 16.5 ओवर में चार विकेट पर 206 रन, मोनू कुमार 47, युवराज कुमार 48, आकिब रेजा नाबाद 30, भास्कर दूबे नाबाद 56, अतिरिक्त 17, राहुल कुमार 2/35, विवेक यथार्थ 1/35, समरेश सिंह 1/30

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights