रांची, 24 मई। रांची में स्पेशल जनरल बॉडी की बैठक रविवार को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति, अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ और हॉकी इंडिया के नियम-विनियमों के अनुरूप तैयार किए गए हॉकी झारखंड के बायलॉज को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों से एक महिला और एक पुरुष पदाधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही हॉकी झारखंड की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
सदस्यों ने विस्तार से चर्चा के बाद 2026-30 के लिए हॉकी झारखंड के आम चुनाव कराने का समिति में प्रस्ताव लाया गया, जिस पर सभी लोगों ने अपनी सहमति दी।
महासचिव विजय शंकर सिंह ने बताया कि नए बायलॉज के लागू होने से संगठन का संचालन राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 के अनुरूप होगा। पदाधिकारियों का कहना है कि पारदर्शी चुनाव और नए संविधान से झारखंड में हॉकी के विकास को बल मिलेगा।
हॉकी झारखंड का अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने सभी जिला के अध्यक्ष सचिव से कहा कि सभी जिला में इकाई में भी जो भी समिति बने उसमें खिलाड़ियों की सहभागिता और महिला सदस्यों को भी रखना अनिवार्य है, जो भी जिला में यदि यह सब फॉलो नहीं हुआ है वह एक महीना के अंतर्गत अपना चुनाव कराकर पूर्णत लागू करें।
साथ ही जिला में जो पदाधिकारी हैं यदि आप लोग किसी अन्य खेल संघ में हैं तो उन्हें छोड़ दें सिर्फ एक ही खेल संघ में आप रहे इसके लिए आप लोगों को एक महीना का समय दिया जाता है आप लोग एक माह के अंतर्गत तो सारी चीज दुरुस्त कर ले। साथ ही उन्होंने पूर्व में जिन जिलों में हॉकी स्टिक नही मिले हैं वैसे सभी जिला के खिलाड़ियों की सूची जमा करने का निर्देश दिया ताकि हॉकी झारखंड की ओर से आगामी बैठक में उन जिलों के खिलाड़ियों को भी हॉकी स्टिक हॉकी झारखंड की ओर से दिया जाएगा।
इस बैठक में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्यानी मजूमदार, अरविंद सिंह, धर्मेद्र सिंह, अशोक भगत, अरविंद सिंह तूफानी, विजय कुमार सनातन सहित हॉकी झारखड़ के कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी और झारखंड के सभी 24 जिला के एक-एक महिला और पुरुष पदाधिकारी उपस्थित थे।