नई दिल्ली, 28 मार्च। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी पिंडली में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
रिहैब में हैं धोनी
फ्रेंचाइजी के अनुसार धौनी फिलहाल अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी वजह से उनकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल इंतजार करना होगा। इस अनुभवी खिलाड़ी के मामले में टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है।
टीम रणनीति पर असर
हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, लेकिन टीम की रणनीति में धौनी की भूमिका बेहद अहम रहती है। मैदान पर उनकी मौजूदगी सिर्फ बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह मैच के दौरान फैसले लेने में भी बड़ा योगदान देते हैं।
Official Statement
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
फिटनेस बनी चुनौती
धौनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और तब से वह केवल आईपीएल में ही खेलते हैं। ऐसे में मैच फिटनेस बनाए रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में वह घुटने की समस्या से भी जूझते रहे हैं और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी।
फिनिशर की भूमिका में अहम
पिछले आईपीएल सीजन में धौनी ने 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में शानदार फिनिशर की भूमिका निभाई थी। उनकी छोटी लेकिन प्रभावी पारियां टीम के लिए कई बार निर्णायक साबित हुई थीं।
चेन्नई का पहला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि धौनी की गैरमौजूदगी में टीम शुरुआती मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है।