Thursday, February 12, 2026
Home Slider सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन : श्रीकांत और प्रणय पर रहेंगी नजर

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन : श्रीकांत और प्रणय पर रहेंगी नजर

युवा खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती की उम्मीद

by Khel Dhaba
0 comment

लखनऊ, 24 नवंबर। भारतीय बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय इस सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहते हैं। मौका है मंगलवार से शुरू होने वाले सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट का, जहां उन्हें देश के उभरते शटलरों की कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

अमेरिकी ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी के अंतिम समय में नाम वापस लेने से 240,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट का आकर्षण भले थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबले बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है।

श्रीकांत को घरेलू कोर्ट पर मजबूत वापसी की तलाश

पूर्व चैंपियन श्रीकांत को मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता बनने के बाद नई ऊर्जा मिली थी, लेकिन वह लय को लंबे समय तक कायम नहीं रख पाए। अब घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का उन्हें फायदा मिल सकता है। पहला मुकाबला मीराबा लुवांग मैसनाम से होगा।

प्रणय भी जीत के भूखे

जापान मास्टर्स और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में औसत प्रदर्शन के बाद एचएस प्रणय घरेलू कोर्ट पर कमाल दिखाने को तैयार हैं। पहला मुकाबला कविन थंगम से होनी है।

युवा शटलरों पर रहेगी नजर

छठी वरीयता प्राप्त थारुण मन्नेपल्ली की भिड़ंत सतीश कुमार करुणाकरण से होगी। एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम का पहला मैच मनराज सिंह से है। लंबे समय से चोटिल रहने के बाद प्रियांशु राजावत भी कोर्ट पर वापसी करेंगे।

अन्य भारतीय मुकाबले

मिथुन मंजूनाथ बनाम दिमित्री पानारिन (कजाकिस्तान)
बीएम राहुल भारद्वाज बनाम तरुण रेड्डी कटम
किरण जॉर्ज बनाम डेनियल डुबोवेंको (इज़राइल)
अलाप मिश्रा बनाम कांटाफोन वांगचारोएन (थाईलैंड)
सतीश कुमार बनाम शीर्ष वरीयता प्राप्त जिया हेंग जेसन तेह (सिंगापुर)
महिला एकल: नोजोमी ओकुहारा आकर्षण का केंद्र

पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा (जापान) दूसरी वरीयता के साथ महिला एकल ड्रॉ में मुख्य आकर्षण होंगी। भारत की ओर से शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा अपनी चुनौती पेश करेंगी।

उन्नति हुड्डा बनाम आकर्षि कश्यप
तस्नीम मीर बनाम अदिति भट्ट
अनमोल खरब बनाम हिना अकेची (जापान, 5वीं वरीयता)
तन्वी शर्मा बनाम अश्मिता चालिहा
इसके अलावा अनुपमा उपाध्याय, तान्या हेमंत, इशरानी बरुआ, मानसी सिंह, श्रियांशी वलीशेट्टी, देविका सिहाग, रक्षिता श्री संतोष रामराज और श्रेया लेले भी दावेदारी पेश करेंगी।

डबल्स-भारतीय जोड़ीदार भी करेंगे दमदार चुनौती
पुरुष, महिला और मिश्रित युगल वर्ग में भी कई भारतीय जोडि़यां खिताबी दावेदारी पेश करेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights