पटना, 4 मई। स्ट्रेट ड्राइव वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सीजन Straight Drive Women’s Cricket Tournament के फाइनल में टीम गंगा और टीम गोदावरी आमने-सामने होंगी। शनिवार यानी 4 मई को खेले गए अंतिम लीग मुकाबले में टीम गोदावरी ने टीम कावेरी को 16 रन से पराजित किया।
इस टूर्नामेंट में हर टीम ने तीन-तीन मैच खेले। टीम गंगा और टीम गोदावरी ने दो मैचों में जीत हासिल की। टीम कावेरी और टीम नर्मदा को 1-1 मैच में जीत मिली।
क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में टॉस टीम कावेरी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

टीम गोदावरी ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाये। सलोनी ने 9, खुशबू कुमारी ने 14, डॉनी ने 9, शोभना साकेत ने 12, निशा भारती ने 30, सोनी ने 5, अंकिता ने 3, कुमारी एश्वर्या ने 1, दिव्या भारती ने 4 रन बनाये। अतिरिक्त से 30 रन बने।
टीम कावेरी की ओर से साक्षी कुमारी ने 1, जूली ने 1, सिद्धि ने 1, अनन्या ने 2 और नैंसी ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में टीम कावेरी सलामी बैटर रुपा कुमारी के नाबाद 44 रन के बाद भी 22 ओवर में 7 विकेट पर 101 रन ही बना सकी। रुपा ने 61 गेंदों में 6 चौका की मदद से नाबाद 44 रन बनाये। शुक्रवार को नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाली अनन्या तिवारी का बल्ला आज नहीं बोल पाया और मात्र 4 रन बना कर आउट हो गईं। श्रुति गुप्ता ने 17 रन बनाये। इसके अलावा नेहा चौधरी ने 4, सिद्धि ने 4, साक्षी ने 6, सागरिका ने 1 रन बनाये।

टीम गोदावरी की ओर से शिल्पी ने 1, दिव्या भारती ने 1 और शोभना साकेत ने 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के शोभना साकेत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस टूर्नामेंट को कराने में नायाब स्पोट्र्स की ओर से भी मदद की जा रही है। नायाब स्पोर्ट्स द्वारा हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जा रहा है। बेस्ट फील्डर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी दी जा रही है। इसके अलावा कुछ प्लेयरों को स्पोट्र्स किट भी प्रदान किया जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर
टीम गोदावरी : 19.5 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट, सलोनी 9, खुशबू कुमारी 14, डॉली 9, शोभना साकेत 12,निशा भारती 30, सोनी 5, अंकिता 3, कुमारी एश्वर्या 1, दिव्या भारती 4, अतिरिक्त 30, साक्षी 1/33, जूली 1/21, सिद्धि 1/18,अनन्या 2/16, नैंसी 1/3
टीम कावेरी : 22 ओवर में 7 विकेट पर 101 रन, रुपा कुमारी नाबाद 44, नेहा चौधरी 4, अनन्या तिवारी 4, सिद्धि 4, श्रुति गुप्ता 17, साक्षी 6, सागरिका 1, अतिरिक्त 22, शिल्पी 1/12, दिव्या भारती 1/13, शोभना 3/21