Friday, November 14, 2025
Home बिहार राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी में बिहार ने बंगाल को हराया

राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी में बिहार ने बंगाल को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार ने राउरकेला में चल रही 13वीं राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरुआत करते हुए हॉकी बंगाल को 7-1 से पराजित किया। ग्रुप एच के पहले मुकाबले में बिहार की जीत में टीम के कप्तान रवि ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

आज खेले गये पहले मुकाबले में हॉकी बिहार की टीम हॉकी बंगाल के खिलाफ आधे समय तक 2-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ में बिहार ने पांच गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच का पहला गोल रवि ने पांचवें मिनट में फील्ड गोल में किया। दूसरा गोल दानिश ने आठवें मिनट में फील्ड गोल में किया।

तीसरा गोल 36वें मिनट में अनीश लाकड़ा ने फील्ड गोल में किया। चौथा गोल बिमल बरजो ने पांचवें मिनट में फील्ड गोल किया। पांचवा गोल सचिन डुंग डुंग ने 55वें मिनट में फील्ड गोल में किया। छठा गोल भावुक ने फील्ड में किया। सातवाँ गोल सचिन डुंग डुंग ने फील्ड गोल में किया। हॉकी बंगाल की तरफ से एक मात्र गोल पेनाल्टी कार्नर में शांतनु लसलर ने किया। इस तरह हॉकी बिहार ने हॉकी बंगाल को 7-1 से पराजित किया। हॉकी बिहार का दूसरा मैच 15 जून को हॉकी तेलंगाना से खेला जायगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights