पटना। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों की रग्बी स्पर्धा के महिला वर्ग का कांस्य पदक बिहार ने जीत लिया है। यह बिहार का दूसरा पदक है। इसके पहले बिहार ने नेटबॉल की महिला वर्ग में भी कांस्य पदक जीता है।
महिला रग्बी में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बिहार ने दिल्ली को 14-5 से पराजित किया। पहले हाफ में बिहार ने दिल्ली को 14-0 से हराया। दूसरे हाफ में दिल्ली ने 5 अंक हासिल किये। बिहार को दूसरे हाफ में कोई अंक नहीं हासिल हुआ।