Sunday, May 24, 2026
Home झारखंडअन्य 33वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप : बिहार की ईशा मिश्रा ने स्वर्ण पदक

33वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप : बिहार की ईशा मिश्रा ने स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

चौथे दिन आर्मी और पुलिस के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
देहरादून, 24 सितंबर। स्थानीय राजपुर स्थित महराणा प्रताप स्टेडियम में चल रही 33वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) के चौथे दिन खिलाड़ियों ने ताऊलु और सानसाउ वर्ग की प्रतिस्पर्धा में पदकों के लिए जोर आजमाइश की।

इसके सानदा वर्ग की अलग-अलग भार वर्ग में पुरुष और महिला अगले दौर में प्रवेश करने को लेकर जोर आजमाइश करते रहे जबकि दूसरी ओर ताउलु स्पर्धा में आर्मी और पुलिस के खिलाड़ियों ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न वर्गो में पदको पर कब्जा जमाया। झारखण्ड के निशांत तिर्की और कविता कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ताऊलु के खिलाड़ियों ने बेस्ट आठ में जगह बनायीं। बिहार की ईशा मिश्रा ने बागुआझांग महिला कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आज तीसरे दिन की प्रतियोगिता में वुशू एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आज हुई ताऊलु की प्रतिस्पर्धा के परिणाम निम्नवत रहे :-

जिनगीक्वान पुरुष
गोल्ड-शिवम भाटी -आई टी बी पी
सिल्वर -एन इनाबोआ सिंह -सी आर पी एफ
ब्रॉन्ज – हिमांशु त्यागी, एस एस सी बी

दाऊशु पुरुष
गोल्ड-एम सूरज सिंह -एस एस सी बी
सिल्वर-शशि तमंग -एस एस सी बी
ब्रॉन्ज – रोहित जाधव -आल इंडिया पुलिस

जियांशु पुरुष
गोल्ड-सुमित पुलामी -आल इंडिया पुलिस.
सिल्वर-अंजुल नामदेव -एस एस सी बी
ब्रॉन्ज – एल नेल्सन मेतेइ -मणिपुर

ताईजीजिआन पुरुष
गोल्ड-एच करनजीत शर्मा -एस एस सी बी
सिल्वर-के मोनिश सिंह -मणिपुर
ब्रॉन्ज – एल नाओखोम्बा मेतेइ -एस एस बी

शियांगदाओ पुरुष
गोल्ड -शुभमनी पांडे -मध्यप्रदेश
सिल्वर-महादेव पांडे -पंजाब
ब्रॉन्ज – हरीश कुमार -एस एस बी

बागुआझांग महिला
गोल्ड -ईशा मिश्रा -बिहार
सिल्वर-दिव्या चौधरी -राजस्थान
ब्रॉन्ज – एल बिजेशोरी चानू -आई टी बी पी

दाऊशु महिला
गोल्ड-एन वांगसु -अरुणाचल प्रदेश
सिल्वर -जीवन विजेता -हरियाणा
ब्रॉन्ज -पद्मनी नारजरी -एस एस बी

जियांशु महिला
गोल्ड-मर्सी नगाइमोंग -अरुणाचल प्रदेश
सिल्वर -तान्या जाटव -मध्यप्रदेश
ब्रॉन्ज -वाई इचानतोम्बी -मणिपुर

शुआँग जिआन महिला
गोल्ड-अनुराधा दुबे -आल इंडिया पुलिस
सिल्वर -एस सुभाश्री -तमिलनाडु
ब्रॉन्ज -दिव्या चौधरी -राजस्थान

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights